भारत दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share

PM Narendra Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा की भारत की सेना देश के दुश्मनों को मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं चाहें वो नियंत्रण रेखा (Line of Control) या वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control).

लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प के संदर्भ में  प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के वीर जवान क्या कर सकते हैं, लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है।

इस साल 15 जून को भारत और चीनी सैनिकों की झड़प में एक सैन्य अधिकारी सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे जबकि चीन ने अपने सैनिको की मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया है।

इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

READ: Twitter ला रहा है नया फीचर; हर कोई नहीं कर सकेगा ट्वीट पर रिप्लाई, आपके पास होगा कंट्रोल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं, जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं। जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है।

READ: नौकरी तलाश रहे छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर, मर्सिडीज, एमजी मोटर, ओला दे रही हैं मौका

हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वत्रंतता दिवस भाषण 2020

भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द्र के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है। भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है।

देश की सुरक्षा में सीमा और तटीय इलाकों में बुनियादी ढांचे की बहुत बड़ी भूमिका है। हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है।

READ: Post Office vs ICICI Bank vs SBI vs HDFC Bank FD: कहां लगायें पैसा ज्यादा ब्याज पाने के लिये

हमारे देश में 1300 से ज्यादा द्वीप (Islands) हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा द्वीपों को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है।

अगले 1,000 दिन में, लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा।

अब NCC का विस्तार देश के 173 सीमावर्ती और तटीय जिलों (border and coastal districts) तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनीसीसी कैडेटों (NCC Cadets) को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस विशेष प्रशिक्षण को प्राप्त करने कैडेटों में एक तिहाई लड़कियां होंगी।

READ: ईमानदार कर-दाताओं का उत्पीड़न बंद, एक शहर के करदाता की जांच दूसरे शहर से: पीएम मोदी

Comments are closed.